चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापना के साथ अनुष्ठान शुरू

चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापना के साथ अनुष्ठान शुरू

शहर के माता वैष्णो देवी मंदिर झंडा चौक, महामाया मंदिर, मंदिरों व घरों में हुई पूजा रामगढ़. चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को शहर के माता वैष्णो देवी मंदिर झंडा चौक, माया टुंगरी स्थित महामाया मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों व घरों में कलश स्थापना की गयी. इसके साथ ही नवरात्र अनुष्ठान शुरू हुआ. शहर के माता वैष्णो देवी मंदिर झंडा चौक में मंदिर के पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा ने मुख्य यजमान नितिन कपूर व उनकी पत्नी मनीषा कपूर से कलश स्थापना करा कर पूजन आरंभ कराया. नौ दिवसीय अनुष्ठान के अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों व विद्युत सज्जा से आकर्षक बनाया गया है. सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ को देखते हुए पंजाबी हिंदू बिरादरी के तत्वावधान में माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की है. 25 मार्च को माता की चौकी और 27 मार्च को भंडारा का आयोजन होगा. माया टुंगरी स्थित महामाया मंदिर में भी पुजारी दिनेश पाठक द्वारा कलश स्थापना कराकर नवरात्र अनुष्ठान शुरू कराया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गयी. मुख्य यजमान दामोदर महतो व उनकी पत्नी अर्चना महतो ने अनुष्ठान संपन्न कराया. पुजारी दिनेश पाठक ने बताया कि चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी, जो हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा, व्रत व सात्विक भोजन का विशेष महत्व होता है. पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा स्थिरता, शक्ति व आत्मबल के लिए की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >