बरकाकाना. हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह का सलाना उर्स रविवार को अकीदत के साथ मनाया गया. इसकी शुरुआत कुरआन ख्वानी से की गयी. इत्र, गुलाब जल, फूल मजार पर चढ़ाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ मंत्री डॉ इरफान अंसारी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रियाज अहमद शामिल हुए. मुख्य अतिथि द्वारा मजार में चादरपोशी कर भाईचारगी, अमन-चैन आदि दुआ मांगी. इसके बाद चादरपोशी व फातिहा ख्वानी आदि रस्म के साथ उर्स का सिलसिला शुरू हो गया. मजार के अलावा मंत्री डॉ इरफान अंसारी दुर्गी बाजार स्थित मदरसा अहले सुन्नत नूरुल इस्लाम पहुंचे. जहां उन्होंने मदरसा के शिक्षकों से मुलाकात की. दुर्गी पंचायत के मुखिया मोकिम आलम ने बताया कि मदरसा में लगभग 150 बच्चे तथा मिल्लत एकेडमी में 300 बच्चियां शिक्षा ग्रहण कर रहे है. मदरसा का भवन जर्जर हो गया है. जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं. मुखिया ने मदरसा के लिए 100 बेड का छात्रावास की मांग की. हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है : डॉ इरफान अंसारी
हजरत हेदायतुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह का सलाना उर्स अकीदत से मना
हजरत हेदायतुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह का सलाना उर्स अकीदत से मना
