आधुनिक शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका महत्वपूर्ण

आधुनिक शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका महत्वपूर्ण

कैरियर गाइडेंस एवं एआइ इन एजुकेशन विषय पर सेमिनार रामगढ़. मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर, धर्मशाला संस्था एवं मोशन एजुकेशन के तत्वावधान में रविवार को कैरियर गाइडेंस एवं एआइ इन एजुकेशन विषय पर सेमिनार हुआ. इस अवसर पर मोशन एजुकेशन के निदेशक कृष्णा अग्रवाल, सृष्टि डालमिया, नीरज कुमार, नदीम मौजूद थे. निदेशक कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की भूमिका से अवगत कराना था. सेमिनार में अतिथियों ने छात्रों को कैरियर चयन, लक्ष्य निर्धारण व निरंतर प्रयास के महत्व को बताया. कहा कि इस वर्ष मोशन एजुकेशन रांची के विद्यार्थियों ने जेइइ परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. 99 परसेंटाइल से अधिक अंक छह विद्यार्थियों ने हासिल कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया. मोशन एजुकेशन की टीम ने बताया कि वर्तमान में शिक्षा क्षेत्र में एआइ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इसका सही उपयोग करके विद्यार्थी अपने अध्ययन को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं. मौके पर कमल बगड़िया, विमल बुधिया, डॉ एके बगाड़िया, इंदर अग्रवाल, मोशन एजुकेशन रांची टीम के नदीम, सेजल, रीतू, श्वेता, सुमन, अरुण, रुचिका, अंकिता, रोनिक, प्रीतम, नरेंद्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >