हर व्यक्ति को अग्निशमन का ज्ञान जरूरी : पीडीजे

हर व्यक्ति को अग्निशमन का ज्ञान जरूरी : पीडीजे

रामगढ़. रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में अग्निशमन सप्ताह को लेकर मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रामगढ़ व्यवहार न्यायालय के सत्र न्यायाधीश तौफीकुल हसन ने कहा कि हर व्यक्ति को अग्निशमन का ज्ञान होना आवश्यक है. उन्होंने फायर सेफ्टी विभाग से हर गृहिणी को गैस जलाने में सावधानी बरतने की जानकारी दी. फायर सेफ्टी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम कर व्यवहार न्यायालय में लोगों को आग से बचाव गैस से बचाव के तौर तरीके को मॉक ड्रिल कर बताया गया. मौके पर फायर ऑफिसर महेंद्र सिंह, विनोद कुमार, राजेंद्र गोप, अनिल कुमार, हर्षित तिवारी, विशाल श्रीवास्तव, आरती माला, उत्तम सागर राणा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >