जिंदल प्लांट में मना राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस

जिंदल प्लांट में मना राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस

भुरकुंडा. जिंदल प्लांट परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया. यह आयोजन 1944 में हुए बॉम्बे डॉक विस्फोट में शहीद वीर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में आयोजित किया जाता है. कार्यक्रम की शुरुआत फायर सर्विस ध्वज फहरा कर की गयी. फैक्ट्री प्रबंधक संतोष कुमार व अन्य लोगों ने शहीदों को याद किया. आसपास के स्कूलों, अस्पतालों व आवासीय क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया गया. वक्ताओं ने कहा कि अग्नि दुर्घटना एक छोटी सी चूक से भी हो सकती है. उसकी रोकथाम हमारी सजगता व अनुशासन से ही संभव है. हमें सदैव सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए. अग्निशमन उपकरणों की जानकारी रखनी चाहिए. लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने कार्यस्थल व समाज में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जीरो हार्म के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान देंगे. मौके पर एचआर प्रमुख मीनू सिंह, आरडी शर्मा, रूपेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, अंबुज महतो, रत्नेश कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >