मांडू (रामगढ़): अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ मांडू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा कांशीखाप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर गिट्टी लदे 18 चक्का ट्रेलर को जब्त किया है. पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें खनिज से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका.
दस्तावेज नहीं मिलने के बाद पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने वाहन से संबंधित जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को भी भेजी है.
पुलिस की ओर से जिला खनन पदाधिकारी को नियमानुसार वाहन पर जुर्माना लगाने की अनुशंसा की गई है. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है. मांडू थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन कर खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- रैलीगढ़ा कांटा बना जाम का अड्डा, हाइवा खड़े करने की मनमानी से थमा सड़क का ट्रैफिक
