टीम गठित कर जिले भर में अभियान चलायें : डीसी

टीम गठित कर जिले भर में अभियान चलायें : डीसी

रामगढ़. उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बाल व किशोर श्रम अधिनियम 1986 के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे, इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है. उपायुक्त ने जिला स्तर पर बाल श्रम के रेस्क्यू अभियान में और तेजी लाते हुए जिला के होटलों, ढाबों, ईंट भट्ठों में जांच अभियान चलाने काे कहा. श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक चलाये गये अभियान के बारे में जानकारी दी. इस वित्तीय वर्ष में छह बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है. पांच नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. उपायुक्त ने टीम का गठन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित ईंट भट्ठों, कारखानों, होटल सहित अन्य स्थलों पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने काे कहा. बैठक में डालसा सचिव, जिला शिक्षा अधीक्षक, सीडब्लूसी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, अग्रगति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >