आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

रामगढ़. रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के मुर्रामबारी में धान रोपने के लिए खेत में पानी बांधने के दौरान मारपीट में गंभीर रूप से घायल किसान चरण महतो की मौत इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी. शनिवार को रांची से शव पहुंचने पर लोग शव को रामगढ़ थाना ले गये. परिजनों व लोगों ने घटना के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की. घटना में हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. इस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग शव को लेकर वापस चले गये. बताया गया कि मुर्रामबारी में बीते दिन खेत में पानी बांधने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई थी. इस दौरान किसान चरण महतो पर कुदाल से हमला कर घायल कर दिया था. पुलिस ने आरोपी प्रदीप महतो व लक्ष्मण महतो उर्फ हजारी महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है. नामजद आरोपी सोनू महतो अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >