पुलिस ने किया डीजे मशीन चोरी का उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किया डीजे मशीन चोरी का उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

गोला. गोला थाना क्षेत्र की पूरबडीह पंचायत अंतर्गत बारघुटू गांव में एक व्यक्ति के घर में सेंधमारी कर चार डीजे मशीन चोरी करने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है. इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. एक किशोर (नाबालिग) को निरुद्ध किया गया है. पकड़े गये आरोपियों को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया. चोरी गयी सभी चार डीजे मशीन व घटना में प्रयुक्त लोहे का सबल भी बरामद कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, सात दिसंबर को बारघुटू गांव निवासी नागेंद्र महतो ने गोला थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध घर की दीवार में छेद कर चार डीजे मशीन चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों व एक किशोर को पकड़ा. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. न्यायिक हिरासत में भेजे गये आरोपियों में मंटू महतो, कलाम अंसारी एवं नाबालिग शामिल है. छापामारी दल में सीडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, अमित कुमार व कुमार प्रभात रंजन, बहादुर महतो, संजय गोराई व तहसीन अहमद शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्र��ात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >