उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए अरगड्डा कोयला क्षेत्र को बेस्ट पुरस्कार

उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए अरगड्डा कोयला क्षेत्र को बेस्ट पुरस्कार

गिद्दी (हजारीबाग). श्रमिक दिवस पर सीसीएल मुख्यालय, रांची में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें सीसीएल के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्रोथ के साथ उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए अरगड्डा कोयला क्षेत्र को बेस्ट पुरस्कार दिया है. गिद्दी परियोजना को ओसीपी माइंस ग्रेड-बी ग्रुप में लक्ष्य प्राप्ति के साथ कोयला उत्पादन में 117.81 प्रतिशत वृद्धि के लिए द्वितीय बेस्ट पुरस्कार तथा ओसीपी खदान ग्रेड-बी विभागीय क्षमता उपयोग के लिए रैलीगढ़ा को द्वितीय बेस्ट पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा कोयला उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए गिद्दी के शॉवेल आपरेटर मो मुबारक को प्रथम, भगवान यादव को द्वितीय, रवींद्र चौहान को तृतीय, रैलीगढ़ा के डंपर ऑपरेटर पुरन महतो को प्रथम, गिद्दी के अफजल हुसैन को द्वितीय, कमलनाथ को तृतीय, रैलीगढ़ा परियोजना के ड्रील ऑपरेटर अंबिका राम को प्रथम, गिद्दी के भोला कुमार को द्वितीय, रैलीगढ़ा परियोजना के पेलोडर ऑपरेटर राजेंद्र महतो को प्रथम, तेजवंत कुमार मुंडा को तृतीय पुरस्कार दिया गया है. अरगड्डा क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि कांट्रेक्टर शॉवेल ऑपरेटर मुकेश महतो व डंपर ऑपरेटर चंदन पासवान व पवन बेदिया को भी पुरस्कार दिया गया है. अरगड्डा जीएम संजय कुमार झा ने कहा कि आने वाले दिनों में अरगड्डा कोयला क्षेत्र और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा. इस मौके पर गिद्दी पीओ आरके सिन्हा, रैलीगढ़ा पीओ एएन सिंह सहित अरगड्डा क्षेत्र के कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.