रेल टेका, डहर छेका आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय

रेल टेका, डहर छेका आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय

गिद्दी. कुरमी-कुड़मी विकास मोर्चा की डाड़ी प्रखंड स्तरीय बैठक बलसगरा में हुई. इसकी अध्यक्षता अशोक महतो ने की. बैठक में मोर्चा के केंद्रीय महासचिव कपिलदेव महतो ने कहा कि कुरमी जनजाति को आदिवासी सूची में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर 20 सितंबर को रेल टेका, डहर छेका आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने समाज के लोगों से इसे सफल बनाने का आह्वान किया. संचालन सिकंदर महतो ने किया. बैठक में गणेश महतो, संजय कुमार, सुजीत महतो, सुरेंद्र महतो, दिलीप महतो, मनोज महतो, भुवनेश्वर कुमार, ओमप्रकाश महतो, दिनेश महतो, चरकू महतो, परमेश्वर महतो, अरुण महतो, अनिल महतो, इंद्रलाल महतो, डॉ. नारायण महतो, सुबेदार महतो, सुधीर महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >