अधिवेशन में रेलकर्मियों के हित में बनेगी रणनीति : मृत्युंजय

अधिवेशन में रेलकर्मियों के हित में बनेगी रणनीति : मृत्युंजय

पतरातू. इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन का चतुर्थ अधिवेशन 21-22 सितंबर को बनारस की न्यू लोको कॉलोनी स्थित इंद्रप्रस्थ सामुदायिक भवन में आयोजित किया जायेगा. इसमें पूरे देश के 18 जोनल इकाइयों समेत पांच प्रोडक्शन यूनिट्स से हजारों रेलकर्मी शामिल होंगे. इस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन के महासचिव मृत्युंजय कुमार ने बताया कि उनकी यूनियन फेडरेशन से संबद्ध है, इसलिए यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारी अधिवेशन में शामिल होंगे. इस अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली, रिक्तियों पर नियुक्ति, रेलवे के निजीकरण पर रोक, आठवें वेतन आयोग की बहाली, बोनस सुधार समेत वेतन-भत्तों में सुधार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर रणनीति तय की जायेगी. इसीआरकेयू के अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान ने कहा कि यह अधिवेशन खास है. दिसंबर 2024 में हुए रेलवे यूनियन मान्यता चुनाव में फेडरेशन से संबद्ध दो जोन पूर्व मध्य रेलवे व पूर्वोत्तर रेलवे तथा एक प्रोडक्शन यूनिट आरसीएफ कपूरथला में जीत मिली है. उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों ने जिस विश्वास के साथ फेडरेशन को जिम्मेदारी दी है, उसके अनुरूप संगठन रेलकर्मियों व उनके परिवारों के बेहतर भविष्य, खुशहाल जीवन व सुरक्षित सेवा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >