कुजू. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड चार में पिछले कई दिन से पेयजलापूर्ति बाधित रहने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में पार्षद अरुण कुमार कुशवाहा ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख कर शीघ्र आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि पानी की कमी के कारण क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी और दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है. लोगों को वैकल्पिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है. पार्षद ने कहा है कि सात दिन में पेयजलापूर्ति उपलब्ध नहीं करने पर वार्ड की जनता आंदोलन करेगी.
सात दिन में पेयजल का समाधान नहीं होने पर होगा आंदोलन
सात दिन में पेयजल का समाधान नहीं होने पर होगा आंदोलन
