सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

उरीमारी. उरीमारी शनिचरा बाजार में सोमवार को एससी एसटी ओबीसी इंप्लाइज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल उरीमारी, बिरसा शाखा व यूथ क्लब उरीमारी के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई. मुख्य अतिथि रमेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि बरका सयाल क्षेत्र के जीएम अजय सिंह, उरीमारी पीओ दिलीप कुमार, बिरसा पीओ सुबोध कुमार, श्रमिक नेता विंध्याचल बेदिया, विस्थापित नेता दसई मांझी, भाजपा नेता दिनेश करमाली, झामुमो नेता संजय करमाली ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों व उनके सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में उरीमारी क्षेत्र के पांच प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में मनीष कुमार (डीएसपी), सुशील कुमार (बीएसओ), सन्नी एडविन कुल्लू (इसरो वैज्ञानिक अधिकारी), राजेश पंवरिया (शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र) व अमन हेंब्रम (छात्र, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड) शामिल हैं. जयंती को लेकर शोभायात्रा भी निकाली गयी. जिसे जीएम अजय सिंह व पीओ दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखायी. शोभायात्रा शनिचरा बाजार से प्रारंभ होकर जरजरा चौक, चेक पोस्ट कॉलोनी होते हुए सिदो-कान्हू चौक तक पहुंची. भंडारे का भी आयोजन हुआ. पूरे आयोजन की अध्यक्षता यूथ क्लब उरीमारी के अध्यक्ष अजय करमाली ने की. संचालन एससी एसटी काउंसिल के क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम ने किया. मौके पर विजय प्रसाद, कृष्णा सोरेन, रैना मांझी, अनिल पासवान, कमला देवी, चरका करमाली, गीता देवी, नरेश करमाली उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत करमाली, सतीश कुमार, दिनेश टुडू, दीपक सिंह, लालजी पंवरिया, दिलीप बेसरा का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >