उरीमारी. सयाल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को एससी -एसटी ओबीसी काउंसिल की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय प्रसाद ने की. बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक अधिकारों व विभिन्न परियोजनाओं में काउंसिल की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय हुआ कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती बरका-सयाल क्षेत्र की सभी परियोजनाओं में मनायी जायेगी. बृजकिशोर राम ने कहा कि डॉ आंबेडकर के विचार समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार व सम्मान दिलाने की प्रेरणा देते हैं. इसलिए उनकी जयंती को व्यापक रूप से मनाना आवश्यक है. संचालन क्षेत्रीय सचिव कृष्णा सोरेन ने किया. बैठक में काउंसिल के महासचिव रामविलास यादव, अनिल कुमार बिरसा, बलदेव कुमार, भुवन कुमार, रामानुज पासवान, सुधीर यादव, अनूप कुमार, रैना मांझी उपस्थित थे.
परियोजनाओं में आंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय
परियोजनाओं में आंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय
