फोटो फाइल : 14 चितरपुर जी – बच्चे का मुंडन संस्कार करवाते :- एक लाख से अधिक भक्तों ने की पूजा – अर्चना रजरप्पा. देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल मां छिन्नमस्तिके मंदिर में सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना की. जानकारी के अनुसार अहले सुबह लगभग तीन बजे से ही झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिसा सहित कई राज्यों से विभिन्न वाहनों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे. भक्तों ने भैरवी-दामोदर संगम स्थल में स्नान कर कतारबद्ध हुए और बारी – बारी से मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा – अर्चना कर मत्था टेका. साथ ही नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. मुंडन तिथि को लेकर रजरप्पा मंदिर स्थित मुंडनशाला में सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया. साथ ही हजारों बकरे की बलि चढ़ायी गयी. श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि मंदिर परिसर से होते हुए यज्ञशाला, स्टैंड होते हुए वन विभाग का रेस्ट हाउस तक पहुंच गया. भक्तों ने यहां जय मां छिन्नमस्तिके, जय माता दी सहित कई जयकारे लगाये. भक्तों की अत्यधिक भीड़ भाड़ होने के कारण दिनभर मंदिर प्रक्षेत्र में चहल पहल बनी रही. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रजरप्पा पुलिस द्वारा वाहनों को जनियामारा से पूर्व ही रोक दिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
