निबंधन के बाद पैक्स में बेचे धान

पतरातू : प्रखंड मुख्यालय स्थित वर्किंग हॉल में स्थायी पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि पैक्स के माध्यम से धान का क्रय किया जा रहा है. जो किसान धान बेचना चाहते हैं, वे निबंधन के लिए अंचल से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं. निबंधन के बाद ही किसान अपना धान […]

पतरातू : प्रखंड मुख्यालय स्थित वर्किंग हॉल में स्थायी पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि पैक्स के माध्यम से धान का क्रय किया जा रहा है. जो किसान धान बेचना चाहते हैं, वे निबंधन के लिए अंचल से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं. निबंधन के बाद ही किसान अपना धान बरकाकाना पैक्स में बेच सकते हैं.
बरकाकाना पैक्स द्वारा 30 अप्रैल तक एक हजार छह सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का क्रय किया जायेगा. इस अवसर पर किसानों को फसल बीमा के संबंध में भी जानकारी दी गयी. कहा गया कि पैक्स के माध्यम से फसल बीमा भी किया जाता है. फसल लगाने के तुरंत बाद बीमा कराया जा सकता है. बैठक में वन व पर्यावरण समिति, सहकारिता समिति, खाद्य व आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी. मौके पर आत्मा के सदस्य भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >