भक्तों ने दी मां दुर्गे को विदाई परिवार के लिए मांगी समृद्धि

रामगढ़ : वासंतिक दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गयी. गुरुवार की शाम मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गयी. सौदागर मुहल्ला स्थित माता चैती दुर्गा मंडप में मां दुर्गा की पूजा पंडित नित्यानंद पाठक ने करायी. परंपरा के अनुसार, प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने कंधे पर उठा कर विसर्जन जुलूस […]

रामगढ़ : वासंतिक दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गयी. गुरुवार की शाम मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गयी. सौदागर मुहल्ला स्थित माता चैती दुर्गा मंडप में मां दुर्गा की पूजा पंडित नित्यानंद पाठक ने करायी. परंपरा के अनुसार, प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने कंधे पर उठा कर विसर्जन जुलूस निकाला. सबसे पहले प्रतिमा को बंगाली टोला स्थित काली स्थान ले जाया गया. यहां परंपरा के अनुसार माता का पूजन किया गया. इसके बाद प्रतिमा को प्राचीन दुर्गा मंडप, श्री सत्यनारायण मंदिर, पंचमुंखी हनुमान मंदिर तथा लोहार टोला स्थित बारहमसिया काली मंदिर लाया गया. यहां पूजा-अर्चना व आरती की गयी.
माता की प्रतिमा को बिजुलिया तालाब लाकर जयकारे व पूजा-अर्चना के साथ विसर्जित कर दिया गया. बाजे- गाजे के साथ निकाले गये विजर्सन जुलूस में श्रद्धालुअों की भीड़ थी. माैके पर नेमचंद्र प्रसाद अग्रवाल, गुलाबचंद्र प्रसाद अग्रवाल, जगेश्वर प्रसाद अग्रवाल, सहदेव ठाकुर, भोला अग्रवाल, दुर्गा अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नारायण जायसवाल, मनोज जायसवाल, रंजीत जायसवाल, शारदा सोनी, गणेश महतो, सुभाष वर्मा माैजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >