चितरपुर : चितरपुर में बुधवार देर रात तक नवमी का जुलूस निकला. इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के उदघोष के साथ विभिन्न अखाड़ों में शस्त्र का परिचालन हुआ. महावीरी झंडे के साथ लोग चितरपुर, रजरप्पा मोड़, काली चौक, बाबू दरवाजा, शिवालय मंदिर, बाजार टांड़, चितरपुर चट्टी, बेसिक स्कूल सहित कई अखाड़ों में पहुंचे. यहां विभिन्न क्लबों के खिलाड़ियों ने कई करतब दिखाये. पार्षद गोपाल चौधरी व आजसू नेता रफीक अनवर ने भी लाठी का खेल दिखाया. जुलूस में पार्षद सह सचिव पवन शर्मा, किशोरी प्रसाद, चंद्रिका वर्मा, रोशनलाल, भीमराम, गौरीशंकर दांगी, भानुप्रकाश महतो, ललन लहेरी, रंजन शर्मा, रोहित बाबा पांडेय, करण कुमार, राहुल यादव, जनक साव, राकेश कुमार, राथो दांगी, किरण दांगी, रंजय तिवारी, राजू रजक, नागेश्वर दांगी, डी साव, अनिल महतो, टिंकू कुमार दांगी, नागेंद्र सोनी, अरविंद लहेरी, राकेश दांगी मौजूद थे. शांति व्यवस्था बनाने के लिए चितरपुर बीडीओ नूतन कुमारी, दुलमी बीडीओ जयाशंखी मुर्मू, डीएसइ अनिल कुमार चौधरी, कल्याण पदाधिकारी कृपाल कच्छप, डॉ कपिल कुमार मौजूद थे. छोटकीपोना, बड़कीपोना, मारंगमरचा, मायल, बड़कीपोना, मुरुबंदा, कुंदरु, छत्तर मांडू, भुचूंगडीह, सांडी में भी नवमी का जुलूस निकाला गया.
युवकों में दिखा रामभक्ति का जज्बा : जुलूस के दौरान युवकों में रामभक्ति का जज्बा देखा गया. युवक पारंपरिक हथियार के साथ जुलूस में शामिल हुए. जयश्री राम, जय हनुमान, राम लखन जानकी, जय हनुमान के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था.
मांडू और पुंडी में निकली आकर्षक झांकी : मांडू. विजय दशमी की शाम मांडू चट्टी और पुंडी में संकट मोचन बजरगंबली की मूर्ति के साथ आकर्षक झांकी निकाली गयी. मांडू चट्टी में बाजे गाजे के साथ निकाली गयी झांकी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मांडू चट्टी, मांडू डीह, मांडू बस्ती होते हुए पुनः मंदिर पहुंची. शस्त्र का परिचालन कर कई हैरतअंगेज करतब दिखाये गये. इधर, पुंडी रामनवमी पूजा समिति ने वीर हनुमान की मूर्ति के साथ जीवंत झांकी निकाली. जुलूस में रवींद्र कुमार, दीपक कुमार, भुवनेश्वर साव, अमरेंद्र गुप्ता, मनोहर गुप्ता, रामभजन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, दीनबंधु गुप्ता, नेहरूलाल, प्रभात कुमार, सर्वजीत सिंह, विनोद गुप्ता, गणपत गुप्ता, अनित गुप्ता, अमित गुप्ता, मनु महतो, राजकुमार महतो, सुखदेव महतो, लालचंद महतो, भीम महतो, सिदेश्वर महतो, मेवालाल महतो, नागेश्वर महतो, भरत महतो, सुरेंद्र महतो, रामचरण महतो, बालचंद महतो, सुरेश टोपी, बृजलाल महतो, जगेश्वर महतो, हंसराज माैजूद थे.
चर्तुभुज समिति को झांकी का पुरस्कार : घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो व आस- पास के क्षेत्रों में रामनवमी पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. प्रदर्शन के आधार पर रामनवमी महासमिति ने कलाकरों सहित समितियों को पुरस्कृत किया. सेंट्रल साइट चर्तुभुज पूजा समिति को बेहतर झांकी व अनुशासन के लिए विजेता घोषित किया गया. दूसरे स्थान पर ड्राइवर हाट व तीसरे स्थान पर मुकुंदाबेड़ा की समिति रही. झांकी के लिए प्रथम पुरस्कार चर्तुभुज पूजा समिति को, द्वितीय पुरस्कार राजीवनगर को आैर तृतीय पुरस्कार चीराटोंगरी को मिला. ताशा पार्टी में प्रथम पुरस्कार ड्राइवरहाट को, द्वितीय पुरस्कार चर्तुभुज समिति को व तृतीय पुरस्कार राजीवनगर पूजा समिति को दिया गया. माैके पर मोहन महतो, अमिताभ चंद्र झा, कैलाश गोप, मो तारीक, सीताराम प्रसाद, बाबूलाल मरांडी, रामसेवक राम, अनिल चंद्रवंशी, उमेश प्रसाद केशरी, अशोक यादव, राजेंद्र सिंह, निर्दोष झा, अनिल कुमार सिंह, प्रकाश मिश्रा, रंधीर सिंह, विनोद ठाकुर, मुरारी मोहन तिवारी, बलराम महतो, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिन्हा शामिल थे.
भगवान का रूप धर लुभा रहे थे बच्चे : उरीमारी. बुढ़मू प्रखंड के बिंजा में डोल जतरा मेले का आयोजन रामनवमी के मौके पर गुरुवार को किया गया. मेले में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान का रूप धरे बच्चे सबों को लुभा रहे थे. आसपास के हेंदेगीर, बिंजा, भवानी, टोकीसूद, कोले, देवगढ़, हफुआ, पालू, महुआ टोला से लोग इस मेले में जुटे. चतरा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, खलारी से भी लोग पहुंचे थे. यह मेला बीते पांच दशक से अधिक समय से लग रहा है.
मेला के मुख्य अतिथि समाजसेवी सह आजसू के हजारीबाग जिला के प्रधान महासचिव कौलेश्वर गंझू ने कहा कि मेला के आयोजन के बहाने कई गांवों के लोग आपस में मिलते हैं. इससे सामाजिक सौहार्द्र भी बढ़ता है. इस अवसर पर झांकियों को पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर मेला मंत्री बाबू सिंह, संयोजक सुरेश बड़ाइक, संरक्षक डब्लू सिंह, रवींद्र यादव, अध्यक्ष बसंत उरांव, उपाध्यक्ष सरजन यादव, सचिव प्रभु यादव, कोषाध्यक्ष विशुन बेसरा, उप कोषाध्यक्ष नरेश गोड़ाइत, उप सचिव रोशन गंझू, धानेलाल मांझी, मेघन यादव, चक्कन सिंह, राजेंद्र यादव, संतोष लोहरा, तुलसी गोड़ाइत, विकास यादव, हीरू मुंडा, गोपीचंद, संतोष लोहरा, बैजनाथ यादव, मनोज यादव, अजीत, रामचंद्र, मनोज, बिल्लू मांझी उपस्थित थे.
झंडा का पहला पुरस्कार नवयुवक संघ को : भुरकुंडा. लक्ष्मी टॉकिज रामनवमी मैदान में बुधवार को हुए आयोजन में नवयुवक संघ गुरुद्वारा रोड भुरकुंडा को 89 फीट के झंडे के लिए पहला पुरस्कार दिया गया. एसपी प्रियदर्शी आलोक ने यह पुरस्कार प्रदान किया. पुरस्कार मिलने से नवयुवक संघ के लोगों में हर्ष है. पुरस्कार मिलने पर रोबिन मुखर्जी, विनोद राम, प्रदीप साव, रूपाली मुखर्जी, रोशनी शर्मा, तान्या शर्मा, रेखा कुमारी, तन्नु शर्मा, गुड़िया कुमारी, नेहा कुमारी, खुशबू ने हर्ष जताया है.
