छावनी परिषद की बैठक आज

रामगढ़ : छावनी परिषद की बैठक 31 मार्च को परिषद के सभागार में दिन 11 बजे से रखी गयी है. बैठक में परिषद के नये अध्यक्ष के रूप में ब्रिगेडियर संजीव सोनी शपथ ले कर कार्यभार ग्रहण करेंगे. बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेडियर संजीव सोनी करेंगे. संचालन सदस्य सचिव सह सीइओ सपन कुमार करेंगे. बैठक के […]

रामगढ़ : छावनी परिषद की बैठक 31 मार्च को परिषद के सभागार में दिन 11 बजे से रखी गयी है. बैठक में परिषद के नये अध्यक्ष के रूप में ब्रिगेडियर संजीव सोनी शपथ ले कर कार्यभार ग्रहण करेंगे. बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेडियर संजीव सोनी करेंगे. संचालन सदस्य सचिव सह सीइओ सपन कुमार करेंगे. बैठक के लिए सदस्यों के बीच एजेंडा का वितरण कर दिया गया है.
इस बार आठ एजेंडों पर विचार होगा. विचारार्थ एजेंडों में फरवरी माह के आय-व्यय का लेखा-जोखा, ऑडिट फी के भुगतान पर विचार होगा. सैनिक क्षेत्र में सफाई के लिए मैन पावर आपूर्ति के टेंडर पर विचार होगा. इस बार आठ वार्ड को तीन हिस्से में बांट कर सफाई के लिए दिये गये टेंडर की मंजूरी पर विचार-विमर्श होगा.
शहर के आठ वार्ड में वार्ड नंबर एक, दो व तीन को एक साथ, वार्ड नंबर चार पांच व सात को एक साथ आैर वार्ड छह व आठ को एक साथ रख कर टेंडर आमंत्रित किया गया था. बस स्टैंड, साइकिल स्टैंड व डेली मार्केट से पार्किंग फीस व तह बाजार शुल्क वसूलने के लिए नीलामी में बोली गयी दर पर विचार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >