आजसू महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष बनीं चंद्रमनी

रामगढ़ : कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास में आजसू पार्टी महिला मोरचा के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें जिला महिला मोरचा का पुनर्गठन किया गया. इस मौके पर महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष वायलेट कच्छप मौजूद थीं. मौके पर वायलट कच्छप ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ में महिलाओं का जुड़ाव आजसू पार्टी […]

रामगढ़ : कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास में आजसू पार्टी महिला मोरचा के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें जिला महिला मोरचा का पुनर्गठन किया गया. इस मौके पर महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष वायलेट कच्छप मौजूद थीं. मौके पर वायलट कच्छप ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ में महिलाओं का जुड़ाव आजसू पार्टी में सबसे अधिक है. इस पार्टी से महिलाएं अधिक उम्मीद रखतीं हैं. इस पार्टी में शामिल होकर महिलाओं को अपनापन का एहसास होता है. पार्टी की सोच है कि आधी आबादी को उनका हक व अधिकार मिले. मौके पर सर्वसम्मति से महिला मोरचा कमेटी का गठन किया गया.
प्रदेश अध्यक्ष वायलेट कच्छप ने महिला मोरचा कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की. इसमें जिलाध्यक्ष चंद्रमनी देवी, महासचिव शोभा देवी, कार्यकारी अध्यक्ष माधवी देवी, उपाध्यक्ष सुलोचना देवी, कलावती देवी, सुनीता देवी, जुली गुप्ता, संगीता कुमारी, अनु देवी, सीता देवी, सचिव हेमंती देवी, आशा महतो, राजकुमारी देवी, निर्मला देवी, हेमनी देवी, डौली देवी, संगठन सचिव मंजू देवी, कोषाध्यक्ष लाजवंती देवी को बनाया गया.
कमेटी गठन की घोषणा के उपरांत सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर व पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया गया. मौके पर आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार साहू, जिला सचिव मनोज कुमार महतो, दामोदर महतो, एम रहमान, अर्चणा महतो, सुशीला देवी, आशा देवी, सोनी देवी, देवंती देवी, शालू, देवंती देवी, अमजद अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >