रामगढ़ : वाहन की चपेट में आने से दो की मौत

केदला (रामगढ़) :वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत परेज-चोपड़ा मुख्य मार्ग पर दुरूकसमार सरना मोड़ के समीप रविवार सुबह 11 बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना को लेकर आधे घंटे तक रोड जाम रहा. घटना की सूचना मिलने पर घाटो […]

केदला (रामगढ़) :वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत परेज-चोपड़ा मुख्य मार्ग पर दुरूकसमार सरना मोड़ के समीप रविवार सुबह 11 बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना को लेकर आधे घंटे तक रोड जाम रहा. घटना की सूचना मिलने पर घाटो ओपी पुलिस शव और मोटरसाइकिल को ओपी ले आयी.
गुमला जिला के सेमरडीह निवासी सुरेश उरांव मोटरसाइकिल (जेएच 01 एडब्लू 6042) से अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आया था. रिश्तेदार से मिल कर वह घर जा रहा था. इसी बीच दुरूकसमार स्थित सरना मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इसमें उसकी माैत हो गयी. घटना में मृत दूसरे युवक का नाम रमेश मरांडी (30 वर्ष) है, जो घाटो ड्राइवर हाट का रहनेवाला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >