अभिभावकों की समस्याओं की ली जानकारी

रामगढ़ : रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस के नेतृत्व में अभिभावकों से मिल कर जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस अभियान का उद्देश्य निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों व छात्रों का मानसिक व आर्थिक शोषण रोकना है. अभिभावकों से मिलने के बाद धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि स्कूल प्रबंधन बस किराया […]

रामगढ़ : रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस के नेतृत्व में अभिभावकों से मिल कर जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस अभियान का उद्देश्य निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों व

छात्रों का मानसिक व आर्थिक शोषण रोकना है.
अभिभावकों से मिलने के बाद धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि स्कूल प्रबंधन बस किराया के नाम पर अभिभावकों से मोटी राशि लेती है. बसों में अधिक बच्चे को बैठाया जाता है. सभी बच्चों को बैठने की जगह भी नहीं मिलती है. धनंजय कुमार पुटूस ने बताया कि हस्ताक्षर करा इसे प्रधानमंत्री को भेजा जायेगा. सोमवार को उपायुक्त से मिल कर भी इस बात को रखा जायेगा. हस्ताक्षर अभियान में धनंजय कुमार पुटूस के साथ विक्की श्रीवास्तव, कैलाश महतो, अश्विनि जायसवाल, विक्की अग्रवाल, नवीन श्रीवास्तव, सुमित सिंह, प्रिंस जॉन, रमेश रजवार, गुरप्रीत शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >