मंच से जुड़ें, जीवन होगा खुशहाल : जयंत

रामगढ़ में महिला सम्मेलन का आयोजन रामगढ़ : महिला जनाधिकार मंच से काफी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं. इसका श्रेय मंच की अध्यक्ष मधु गुप्ता को जाता है. मधु गुप्ता ने काफी मेहनत कर घर में रहनेवाली महिलाओं को जागरूक किया है. उक्त बातें केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने रविवार को छावनी फुटबॉल मैदान में […]

रामगढ़ में महिला सम्मेलन का आयोजन
रामगढ़ : महिला जनाधिकार मंच से काफी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं. इसका श्रेय मंच की अध्यक्ष मधु गुप्ता को जाता है. मधु गुप्ता ने काफी मेहनत कर घर में रहनेवाली महिलाओं को जागरूक किया है.
उक्त बातें केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने रविवार को छावनी फुटबॉल मैदान में मंच द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मंच मजबूत होगा, उससे जुड़नेवाली महिलाअों का जीवन भी खुशहाल होगा. केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. जनधन बैंक खाता से महिलाओं के जीवन को सुरक्षा व अधिकार मिलेगा. मंच की अध्यक्ष मधु गुप्ता ने कहा कि मंच से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
संस्था महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे देखना चाहती है.
शौचालय नहीं रहनेवाले घरों में बेटी की शादी नहीं करने की ली शपथ : कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा व अन्य अतिथियों ने किया. मंत्री ने महिलाओं को जिस घर में शौचालय नहीं हो, उस घर में शादी नहीं करने की शपथ दिलायी. अतिथियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान नाटक का भी मंचन हुआ. मौके पर तिला देवी, माया ठाकुर, पूनम, रीमा कुमारी, मुनेजा खातून, मुन्नी बेगम, कुमारी नीलम, गीता आनंद, गीता देवी, दुलारी देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी, पूनम देवी, पदुम देवी, जलेश्वरी देवी आिद मौजूद थीं.
11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया : मंच ने 11 सूत्री मांग पत्र मंत्री को सौंपा. इसमें महिला आरक्षण बिल पास करने, पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत पूरे देश में लागू करने, वन स्टॉप सेंटर की प्रत्येक जिला में स्थापना करने, महिला आयोग का विस्तार जिला स्तर पर करने, जिला में महिला त्वरित न्यायालय की स्थापना करने, मिड डे मील की महिलाओं को न्यूनतम मजदूरी देने, झारखंड प्रदेश में विधानसभा की सीट बढ़ाने, शराब की बिक्री प्रदेश में रोक लगाने की मांगें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >