चालक को बंधक बना कर अपराधियों ने लूटा हाइवा

नरकी जंगल में चालक को छोड़ा, छह अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम घाटो से कोयला लेकर इण्लैंड पावर लिमिटेड फैक्टरी पहुंचा हाइवा यहां कोयला अनलोड करने के बाद टोनागातू पहुंचा गोला : गोला थाना क्षेत्र के टोनागातू के समीप गुरुवार लगभग तीन बजे रात में अपराधियों ने हथियार के बल पर हाइवा (जेएच02एबी-7212) को […]

नरकी जंगल में चालक को छोड़ा, छह अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
घाटो से कोयला लेकर इण्लैंड पावर लिमिटेड फैक्टरी पहुंचा हाइवा
यहां कोयला अनलोड करने के बाद टोनागातू पहुंचा
गोला : गोला थाना क्षेत्र के टोनागातू के समीप गुरुवार लगभग तीन बजे रात में अपराधियों ने हथियार के बल पर हाइवा (जेएच02एबी-7212) को लूट लिया. अपराधियों ने चालक धवैया निवासी मनोज महतो को बंधक बना कर गोमिया थाना क्षेत्र के नरकी जंगल में हाथ-पैर बांध कर छोड़ दिया.
अपराधियों ने चालक का मोबाइल भी ले लिया. चालक ने शुक्रवार सुबह सात बजे गोला थाना पहुंच कर घटना की सूचना दी. पुलिस ने पूछताछ के बाद घटनास्थल और नरकी जंगल पहुंच कर जांच की. हाइवा वाहन कोइहारा निवासी रामचंद्र महतो का बताया जाता है. हाइवा घाटो से कोयला लेकर इण्लैंड पावर लिमिटेड फैक्टरी पहुंचा. यहां कोयला अनलोड करने के बाद हाइवा जैसे ही टोनागातू के समीप पहुंचा, कार में सवार छह नकाबपोश अपराधियों ने ट्रक को रोक कर हथियार के बल पर चालक को कब्जे में कर लिया.
इस बीच, अपराधी हाइवा लेकर फरार हो गये. अपराधियों ने चालक को जंगल में एक पेड़ में बांध कर छोड़ दिया. अपराधी चालक के पर्स से दो सौ रुपये ले लिये. चरवाहा की नजर पड़ने पर चालक को खोला गया. चालक ने चरवाहा के मोबाइल से अपने मालिक को घटना की सूचना दी. घटना के बाद पुलिस धनबाद, बोकारो सहित कई क्षेत्रों में छापामारी कर रही है. हाइवा की कीमत लगभग 28 लाख बतायी गयी है. गाैरतलब हो कि इससे पूर्व भी सिकिदिरी – गोला मार्ग में कई बार ट्रक लूट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >