संजीवनी हनुमंत लला मंदिर के अध्यक्ष का इस्तीफा

रामगढ़ : नया बस पड़ाव स्थित संजीवनी हनुमंत लला मंदिर परिसर में मंगलवार को बैठक हुई. अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र शर्मा ने की. बताया गया कि बीते वर्ष के आय-व्यय के बाद 6303 की राशि बची है. इसके बाद अध्यक्ष रवींद्र शर्मा ने निजी कारणों से त्याग पत्र दे दिया. सर्वसम्मति से राजेंद्र प्रसाद […]

रामगढ़ : नया बस पड़ाव स्थित संजीवनी हनुमंत लला मंदिर परिसर में मंगलवार को बैठक हुई. अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र शर्मा ने की. बताया गया कि बीते वर्ष के आय-व्यय के बाद 6303 की राशि बची है.
इसके बाद अध्यक्ष रवींद्र शर्मा ने निजी कारणों से त्याग पत्र दे दिया. सर्वसम्मति से राजेंद्र प्रसाद शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया. कमेटी में सचिव संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष शशि सिंह, मंदिर पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष शशि सिंह, सचिव दिवाकर सिंह, मुख्य समिति उपाध्यक्ष विजय ओझा को बनाया गया. बैठक में रवींद्र प्रसाद शर्मा, धनेश, नरेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, शशिकांत कुमार सिंह, दिनेश कुमार, कमल राय, गोपाल सिंह, लाल नारायण शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, शंभुनाथ सिंह, दुर्गाप्रसाद, संत सिंह, बजरंगी प्रसाद, बबन तिवारी, कामेश्वर तिवारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >