बरकाकाना. आजसू नेता तिवारी महतो को मारपीट व रंगदारी के मामले में सोमवार को बरकाकाना ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बरकाकाना ओपी में आजसू नेता तिवारी महतो सहित सात लोगों पर रंगदारी मांगने व मारपीट करने का मामला कांड संख्या 32/17, धारा 147, 323, 385, 386, 387, 427, 34 भादवि के तहत दर्ज है.
मालूम हो कि घुटूवा बस्ती निवासी विपुल महतो ने दामोदर नदी तट से बालू उठाव करने के क्रम में मारपीट करने व नौ सौ रुपये छीनने, बालू के एवज में पैसे मांगने व जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था. इस केस में तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो, सुनील बेदिया, चिंटू जॉन, मुकेश उर्फ नेहरा, प्रभु मुंडा, राजेश बेदिया, भैरो महतो को आरोपी बनाया गया था. बताया गया कि विपुल महतो अपने ट्रैक्टर जेएच02आर-5096 को लेकर दमोदर नदी के सूरा घाट गया था.
इसी दौरान तिवारी महतो व अन्य आरोपी बालू घाट पर पहुंचे. बालू का उठाव कर रहे चालक, मजदूर व वाहन मालिकों के साथ मारपीट की. आरोपियों ने टांगी से वाहनों के टायर को काटने का भी प्रयास किया. धमकी देते हुए बालू उठाव के बदले पैसे देने की मांग की.
बात नहीं मानने पर जान से मार डालने की धमकी दी. इस दौरान वाहनों में रखा बेलचा भी लूट लिया. मारपीट के बाद वाहन चालक व मालिकों द्वारा मारपीट में शामिल सुनील बेदिया को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था, जिसे रविवार को जेल भेज दिया गया था. दूसरी ओर, तिवारी महतो द्वारा सुनील महतो के अपहरण किये जाने को लेकर थाने में आवेदन दिया गया था.
हाइवा ने डीएवी केदला के लाइब्रेरियन को रौंदा
एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
घटना की सूचना पाकर ओपी पहुंचे मृतक के बड़े व छोटे भाई का रो-रो कर बुराहाल था. मृतक के भाइयों ने बताया कि प्रेम की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी, जिनका पांच माह की बच्ची भी है. यह कहकर दोनों भाई काफी फूट फूट कर रो रहे थे. रोते बिलखते भाइयों ने कहा कि प्रेम कुमार होली के बाद अपने पूरे परिवार के साथ केदला में शिफ्ट करने वाले थे, जिसके लिए तैयारी भी की जा रही थी.
