छोटे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था बड़ा भाई, पकड़ाया

परीक्षा नियंत्रक को स्पीड पोस्ट से भेजी गयी थी जानकारी युवक ने परीक्षा देने का कारण भाई की तबीयत खराब होना बताया रामगढ़ : रामगढ़ महाविद्यालय में छोटे भाई की जगह परीक्षा देते बड़ा भाई पकड़ा गया है. पकड़े गये युवक का नाम कुंदन कुमार महथा है. वह कुम्हरदग्गा ग्राम निवासी है. कुंदन कुमार महथा […]

परीक्षा नियंत्रक को स्पीड पोस्ट से भेजी गयी थी जानकारी
युवक ने परीक्षा देने का कारण भाई की तबीयत खराब होना बताया
रामगढ़ : रामगढ़ महाविद्यालय में छोटे भाई की जगह परीक्षा देते बड़ा भाई पकड़ा गया है. पकड़े गये युवक का नाम कुंदन कुमार महथा है. वह कुम्हरदग्गा ग्राम निवासी है. कुंदन कुमार महथा अपने छोटे भाई ज्ञानी कुमार की जगह पर परीक्षा दे रहा था. शुक्रवार को मैट्रिक की अंतिम परीक्षा हिंदी विषय की थी. इस संबंध में रामगढ़ महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक दीपशिखा भट्टाचार्य को किसी ने स्पीड पोस्ट से पत्र भेज कर जानकारी दी थी. पकड़ा गया युवक चितरपुर इंटर महाविद्यालय में इंटर प्रथम वर्ष का छात्र है. युवक को कमरा नंबर नौ से पकड़ा गया है.
पूछे जाने पर युवक ने बताया कि उसके भाई की तबीयत खराब थी. इस वजह से वह भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा था. पकड़े गये युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है. मौके पर उड़न दस्ता के डाॅ सुनील कुमार अग्रवाल व प्रो आलोक कुमार भी मौजूद थे. केंद्र पर मौजूद दंडाधिकारी रंजन उरांव व पुलिस अधिकारी विजय कुमार सिंह ने फर्जी परीक्षार्थी को अपने कब्जे में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >