चितरपुर/गोला : गोला, चितरपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुक्रवार को संपन्न हुई. परीक्षा के अंतिम दिन हिंदी विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा का केंद्र चितरपुर कॉलेज, आरबी हाई स्कूल, केबी उच्च विद्यालय लारी, चितरपुर उच्च विद्यालय एवं गोला हाइस्कूल, सीपीसी कॉलेज को बनाया गया था.
विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दंडाधिकारी के रुप में बीइइओ विमलकांत झा, कल्याण पदाधिकारी कृपाल कच्छप, डॉ कपिल प्रसाद व कनीय अभियंता एके गुप्ता मौजूद थे. वहीं केंद्राधीक्षक अशोक कुमार उपाध्याय, पन्नालाल राम, रास विहारी महतो, मो अफजल खान के अलावे जलीलउद्दीन अंसारी, पीबी मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, डॉ संज्ञा, मनोज कुमार झा, कुरतुलैन अंसारी, टी सी महतो, नागेश्वर महतो, अनिता साहु, रणवीर कुमार, अरशिया इम्तेयाज, दीपिका, ज्योति कुमारी व अन्य का योगदान रहा.
