दुर्घटना में दो युवकों की मौत

चितरपुर : रामगढ़-बोकारो मार्ग के बारलोंग के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि गुरुवार रात लगभग 12 बजे केदला निवासी राम प्रसाद किस्कू (30 वर्ष) व धीरेन मांझी (25 वर्ष) गोला से अपने घर केदला मोटरसाइकिल (जेएच02एफ-6798) से जा रहे थे. इस बीच विपरीत दिशा से आ […]

चितरपुर : रामगढ़-बोकारो मार्ग के बारलोंग के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि गुरुवार रात लगभग 12 बजे केदला निवासी राम प्रसाद किस्कू (30 वर्ष) व धीरेन मांझी (25 वर्ष) गोला से अपने घर केदला मोटरसाइकिल (जेएच02एफ-6798) से जा रहे थे. इस बीच विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. इससे घटना स्थल पर ही राम प्रसाद किस्कू की मौत हो गयी. जबकि धीरेन मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना रजरप्पा पुलिस को दी गयी. लेकिन दो घंटा के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची. इसके बाद रामगढ़ पुलिस को सूचना दी गयी. तत्पश्चात रामगढ़ पुलिस ने अपने पीसीआर वाहन से धिरीन मांझी को इलाज के लिए रामगढ़ पहुंचाया. जहां इसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.

स्कूटी पलटने से घायल

चितरपुर. डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा प्रोजेक्ट के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक छात्र घायल हो गया. बताया जाता है कि यश कुमार अपने स्कूटी से कहीं जा रहा था. इस बीच एक वाहन के चकमा देने के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. घटना में उसका पैर टूट गया. सिल्वर जुबली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रांची रेफर कर दिया गया.

टक्कर में चालक घायल

दुलमी. गोला-चारु पथ के कुल्ही केझिया घाटी में दो ट्रकों के आपस में टकराने से दोनों ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में चालक को मामूली चोटे आयी है. जानकारी के अनुसार खलारी से कोयला लाद कर ट्रक (जेएच02एस-0951) बोकारो की ओर जा रहा था. इस बीच गोला के ओर से आ रही 407 ट्रक के साथ सीधी टक्कर हो गयी. इससे दोनों वाहन पलट गये. घटना स्थल पहुंच कर झारखंड विकास छात्र मोरचा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार मंगलेश ने घायल चालकों को अस्पताल पहुंचाया. ग्रामीणों का कहना है की घाटी में एक माह के अंदर दर्जनों दुर्घटना हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >