मांडू : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडू में सत्र 2017-18 के लिए वर्ग छठा में नामांकन कराने को लेकर प्रचार वाहन गुरूवार को विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया.
स्कूल वार्डेन रेणू कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को ग्राम केदला, बसंतपुर और पचंडा के लिए रवाना किया. उन्होंने बताया कि निर्धन, अनाथ, बिरहोर व क्षितिज बच्चियों को प्राथमिकता के आधार पर स्कूल में नामांकन लिया जाएगा. उन्होंने लोगों से ऐसी बच्चियों का नाम नजदीकी स्कूल के माता समिति से अनुशंसा करा कर आगामी छह मार्च तक कस्तूरबा कार्यालय में जमा करने की अपील की है.
