24 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे

विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर चैंपियनशिप में करेंगे झारखंड की मेजबानी रामगढ़ : 16वीं झारखंड राज्य पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजन की जिम्मेवारी राज्य सरकार ने रामगढ़ जिले को सौंपी है. आयोजन की तैयारी को लेकर बुधवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बैठक की. चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय गठित कमेटी में हल्का फेर-बदल किया […]

विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर चैंपियनशिप में करेंगे झारखंड की मेजबानी
रामगढ़ : 16वीं झारखंड राज्य पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजन की जिम्मेवारी राज्य सरकार ने रामगढ़ जिले को सौंपी है. आयोजन की तैयारी को लेकर बुधवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बैठक की.
चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय गठित कमेटी में हल्का फेर-बदल किया गया है. उपायुक्त ने कमेटी के लोगों को निर्देश दिया कि राज्य के सभी जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी व्यवस्था उच्च स्तरीय होनी चाहिए. अधिकारियों ने जानकारी दिया कि खिलाड़ियों के रहने खाने की व्यवस्था गोला रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में होगी. चैंपियनशिप में राज्य भर के 24 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे.इस चैंपिनयशिप के विजेता खिलाड़ी राजस्थान में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के पैरा-ओलंपिक चैंपियनशिप में झारखंड की मेजबानी करेंगे.
इस दो दिवसीय आयोजन स्थानीय छावनी फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया है. अन्य कार्यक्रम भी यहीं आयोजित होंगे. बैठक में डीडीसी सुनील कुमार, एसी सुनील कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक ज्योत्सना सिंह, सिविल सर्जन डा सुनील उरांव, डीएस डाॅ अवधेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी कृष्णनंदन प्रसाद, विजय मेवाड़ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >