केरल की घटना पर नाराजगी

अत्याचार व हत्या की निंदा की, राष्ट्रपति शासन की हुई मांग घटना को लेकर राष्ट्रपति को लेकर प्रेषित किया गया ज्ञापन रामगढ़ : रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जनाधिकार समिति रामगढ़ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया. धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने किया. धरना-प्रदर्शन केरल में वामपंथी सरकार के संरक्षण में राष्ट्रीय […]

अत्याचार व हत्या की निंदा की, राष्ट्रपति शासन की हुई मांग

घटना को लेकर राष्ट्रपति को लेकर प्रेषित किया गया ज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जनाधिकार समिति रामगढ़ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया. धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने किया. धरना-प्रदर्शन केरल में वामपंथी सरकार के संरक्षण में राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं पर अमानवीय अत्याचार व निर्मम हत्या के विरोध में पूरे देश में राष्ट्रवादियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है.

जिला संघचालक सचिदानंद मिश्रा ने कहा कि केरल में वामपंथी सरकार द्वारा राष्ट्रवादियों पर किया जा कुकृत्य निंदनीय है. जिला संघ चालक तिलक राज मंगलम ने केरल में हो रही राजनैतिक हत्याओं की निंदा की. धरना-प्रदर्शन को भाजपा के जिलाध्यक्ष पप्पू बनर्जी, स्वामी गोपाल आनंद आबा, अविनेश सिंह, जयनंदन शर्मा, शिव कुमार चौधरी, रंजीत सिन्हा, रणजय कुमार कुंटू, इलारानी पाठक, डा संजय सिंह, संजीत, रीतेश कुमार, डा संजय सिंह (पतरातू), धनंजय कुमार पूटूस आदि ने घटना की निंदा कर केरल में राष्ट्रपति शासन की मांग की. साथ ही उपायुक्त के माध्यम से केरल की घटना को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया. कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी ने किया.

(धरना प्रदर्शन में सहदेव ठाकुर, नागेंद्र पांडेय, विनय कुमार सिंह, वेद प्रकाश, चंदन, अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रो आलोक कुमार सिंह, रविंद्र शर्मा, वरुण सिंह, नित्यानंद महतो, महेंद्र प्रजापति, कुश कुमार श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >