रामगढ़ : 16 वीं झारखंड राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशीप का आयोजन राज्य सरकार द्वारा रामगढ़ जिले को सौपी गया है. चैंपियनशीप के आयोजन की तैयारी को लेकर मंगलवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय चैंपियनशीप की मेजवानी रामगढ़ जिले को मिला है. इो सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. आयोजन चार व पांच मार्च को रामगढ़ के छावनी फुटबाल मैदान में होगा. इसे सफल बनाने के लिए अधिकारी व अन्य लोगों की एक जिला कोर समिति का गठन किया गया है. इसमें राज्य भर के सभी जिलों से खिलाड़ी पहुंचेंगे.जिनके खाने व रहने की व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्था भी की जायेगी. राज्य सरकार ने इसके लिए राशि भी आवंटित कर दी है.
जिला कोर समिति का गठन : 16 वें झारखंड राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशीप के सफल आयोजन के लिए जिला कोर समिति का गठन किया गया. समिति की अध्यक्ष उपायुक्त राजेश्वर बी, उपाध्यक्ष एसपी प्रियदर्शी आलोक, सचिव डीडीसी सुनील कुमार, संयुक्त सचिव एसी सुनील कुमार सिंह, सीइओ सपन कुमार, एसडीओ महावीर सिंह, सदस्य सिविल सर्जन डाॅ सुनील उरांव, एनडीसी संजय कुमार, डीटीओ संजीव कुमार, जिला योजना पदाधिकारी कृष्णनंदन प्रसाद, जिला शिक्षा अधिक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पैरा लिपिक कमेटी आॅफ इंडिया के डाॅ शिव कुमार, रामगढ़ दिव्यांग स्पोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक विजय मेवाड़ शामिल हैं. इसके अलावा भोजन व परिवाहन समिति, तकनीकी सह खिलाड़ी देखभाल समिति, चिकित्सा समिति, स्वच्छता व पेयजल समिति व विधि व्यवस्था समिति का भी गठन किया गया है.
