दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका
अगलगी में मोबाइल व मोबाइल की एसेसरीज समेत तीस हजार नकद, कंप्यूटर, सीसीटीवी, फर्नीचर आदि राख हो गयी
रामगढ़ : लोहार टोला रामगढ़ स्थित हाइटेक कम्यूनिकेशन नामक मोबाइल व मोबाइल दुकान में रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे अाग लग गयी. इस अगलगी में लाखों के मोबाइल, एसेसरिज, फर्निचर व गल्ला में रखे कैश जल कर राख हो गये.
जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक ने दुकान को लगभग सवा नौ बजे बंद किया था. दुकान के आसपास के निवासियों व अन्य दुकानदारों ने रात के 10.30 बजे दुकान से धुंआ निकलते देखा. इसकी सूचना दुकान मालिक को दी गयी. दुकान मालिक दुकान पहुंच कर दुकान का शटर खोलने की कोशिश की. लेकिन आग की वजह से दुकान नहीं खोला जा सका. सूचना पाकर रामगढ़ थाना का गश्ती दल ने पहुंच कर दमकल बुलाया. दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
दुकान मालिक गोल पार मसजिद रोड रामगढ़ निवासी तनवीर आलम ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर अगलगी में 18 लाख रुपये के मोबाइल व मोबाइल के एसेसरिज समेत तीस हजार नकद, कंप्यूटर, सीसीटीवी, फर्नीचर आदि मिला कर 21 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. साथ ही कुछ आवश्यक कागजात जलने की भी जानकारी पुलिस को दी गयी है. आग लगने का कारण शॉट सर्किट बतायागया है.
