238 नवप्रशिक्षित जवान सेना में सिपाही बने

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में कसम परेड का आयोजन नव प्रशिक्षित जवानों ने पवित्र ग्रंथ श्रीमदभगवतगीता व श्री गुरु ग्रंथ साहिब को साक्षी मान कर देश व राष्ट्रीय ध्वज पर जान न्योछावर करने की ली शपथ रामगढ़. पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के किलाहरी ड्रिल स्क्वायर में कसम परेड का आयोजन किया गया.नौ महीने के प्रशिक्षण के बाद […]

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में कसम परेड का आयोजन

नव प्रशिक्षित जवानों ने पवित्र ग्रंथ श्रीमदभगवतगीता व श्री गुरु ग्रंथ साहिब को साक्षी मान कर देश व राष्ट्रीय ध्वज पर जान न्योछावर करने की ली शपथ

रामगढ़. पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के किलाहरी ड्रिल स्क्वायर में कसम परेड का आयोजन किया गया.नौ महीने के प्रशिक्षण के बाद सेंटर के 238 नव प्रशिक्षित जवानों ने पवित्र ग्रंथ श्रीमद भागवत गीता व श्री गुरु ग्रंथ साहिब को साक्षी मान देश व राष्ट्रीय ध्वज पर जान न्यौछावर करने की शपथ लेकर भारतीय सेना व पंजाब रेजिमेंट के सिपाही का दर्जा हासिल किया. कसम परेड समारोह के मुख्य अतिथि सेंटर के कमांडेंट ब्रिग्रेडियर संजीव सोनी थे. अपने संबोधन में ब्रिगेडियर संजीव सोनी ने नव प्रशिक्षित जवानों को पंजाब रेजिमेंट व भारतीय सेना का हिस्सा बनने पर बधाई दी तथा उन्हें आने वाली चुनौतियों से रू-ब-रू कराया.

ब्रिगेडियर संजीव सोनी ने नव प्रशिक्षित जवानों से एकजुट होकर कठिन परिश्रम, वफादारी व ईमानदारी से काम करते हुए भारतीय सेना व रेजिमेंट का नाम रौशन करने की अपील की. शपथ ग्रहण से पूर्व मुख्य अतिथि सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर संजीव सोनी ने खुली जिप्सी पर परेड का निरीक्षण किया. शपथ ग्रहण के उपरांत पंजाब रेजिमेंट के बैंड धुन पर जवानों ने शानदार परेड कर मुख्य अतिथि को सलामी दी. मौके पर रेजिमेंटल सेंटर के सैन्य अधिकारी, जेसिओज, जवान व उनके परिवार के लोग काफी संख्या में किलाहरी ड्रिल स्क्वायर में मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >