एबीवीपी ने सलमान खान का पुतला जलाया

रामगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले रामगढ़ महाविद्यालय गेट के समक्ष सलमान खान की शव यात्रा निकाली गयी तथा सलमान खान के पुतले का दहन किया गया. पुतला दहन पिछले दिनों सलमान खान द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन किये जाने के विरोध में किया गया. इसका नेतृत्व परिषद के नगर मंत्री राहुल कुमार […]

रामगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले रामगढ़ महाविद्यालय गेट के समक्ष सलमान खान की शव यात्रा निकाली गयी तथा सलमान खान के पुतले का दहन किया गया. पुतला दहन पिछले दिनों सलमान खान द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन किये जाने के विरोध में किया गया. इसका नेतृत्व परिषद के नगर मंत्री राहुल कुमार कर रहे थे. साथ ही परिषद के विनोबा भावे विश्वविद्यालय सह संयोजक राजेश ठाकुर कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद थे.
पुतला दहन कार्यक्रम में गौतम कुमार, सुरेंद्र पांडेय, रवींद्र महतो, विशाल सिंह, दीपक, आकाश, बुतरु, सुलेंद्र, उपेंद्र, अक्षय, मंटू, प्रदीप, प्यारे, सुनील, अजय, मिथुन, वीरेंद्र, अमन, आदित्य समेत अनेक लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >