घाटोटांड़ : सीटू से संबद्ध श्रमिक संगठन एनसीओइए व बीसीकेयू ने सीसीएल केदला भूगर्भ परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन को 19 सूत्री मांग पत्र सौंपा.
इसमें 10 वां वेज बोर्ड का गठन कर अविलंब वेतन समझौता कराने, फिमेल वीआरएस के तहत 1998-99 में बहाल मजदूरों को तीन साल का कटेगरी 1 का एरियर भुगतान करने , लईयो भूगर्भ परियोजना से स्थानांतरित होकर आये 250 मजदूरों का वीवी स्टेटमेंट 2 प्रतिशत केयूजीपी में लाने ,मेडिकल व टीए बिल यूनिट से एरिया को अविलंब अग्रसारित करने, डीओपी परियोजना में लागू कराने, क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों को आवास आवंटित करने सहित हाउसिंग कमेटी द्वारा आवंटित बीसीकेयू कार्यालय का स्थानीय प्रबंधन द्वारा मनमानी तरीके से किये गये आवंटन को रद्द करने की मांगे शामिल हैं.
वहीं प्रदर्शन में शामिल मजदूरों को संबोधित करते हुए श्रमिक नेताओं ने दो सितंबर को होनेवाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. प्रदर्शन में लक्ष्मी नारायण सिंह , बसंत कुमार, बलभद्र दास, सोधन रजवार, वृजलाल महतो, मिथलेश्वर राय, शंकर रजवार, प्रभात कुमार, रामदेव रजवार, विनोद कुमार राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे .
