राज्य स्तरीय टीम ने बरियातू पंचायत का किया निरीक्षण, योजनाओं की ली जानकारी

राज्य स्तरीय टीम ने बरियातू पंचायत का किया निरीक्षण, योजनाओं की ली जानकारी

उत्कृष्ट पंचायत के रूप में गोला की बरियातू पंचायत का हुआ है चयन गोला. गोला प्रखंड की बरियातू पंचायत का चयन जिला स्तर पर उत्कृष्ट पंचायत के रूप में हुआ है. मुख्यमंत्री इसके चयन को लेकर गुरुवार को राज्य स्तरीय टीम ने बरियातू पंचायत का भ्रमण किया. टीम ने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं, विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. टीम में डिपार्टमेंट ऑफ पंचायती राज के आदित्य रंजन एवं डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन राजेंद्र गुड़िया शामिल थे. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया. यहां बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. अधिकारियों ने बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ सिस्टम लगाने काे कहा. टीम ने पंचायत के विद्यालयों का निरीक्षण किया. विद्यालय में बच्चों से सीधे संवाद कर उन्हें मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाओं, मध्याह्न भोजन, पुस्तकों एवं अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी ली. अधिकारियों ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति पर ध्यान देने को कहा. इससे पूर्व, पंचायत सचिवालय में परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने योजनाओं से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की. लाभुकों को जॉब कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र तथा अबुआ आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कराया गया. अधिकारियों ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर डीपीआरओ निशा कुमारी, पीओ विजय कुमार, अजीत कुमार, बीडीओ सुधा वर्मा, सीडीपीओ, पार्षद जलेश्वर महतो, मुखिया राजकुमार साव, बीपीआरओ महेश्वर महतो मौजूद थे. क्या है मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना : मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक महत्वपूर्ण सम्मान है. इसका उद्देश्य पंचायतों (ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद) को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >