चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, एक की मौत, एक गंभीर

चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, एक की मौत, एक गंभीर

रामगढ़. चुटूपालू घाटी में गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गये. इसमें बरकाकाना के एक युवक की मौत हो गयी. दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान बरकाकाना निवासी कजरू मुंडा के रूप में हुई है. घायल बबलू मुंडा को सदर अस्पताल भेज दिया गया. दोनों युवक बरकाकाना थाना क्षेत्र के सिदवारकला के रहनेवाले हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से तेज गति से घाटी की ढलान उतर रहे थे. इसी दौरान, बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी और दोनों युवक सड़क पर गिर गये. घटना के बाद रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए जाम हो गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दूसरे लेन से वाहनों का आवागमन शुरू कराया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >