स्थिति गंभीर, सीएम व सांसद को सौंपेंगे रिपोर्ट

पतरातू : खस्ताहाल पतरातू डैम के निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि अनिल राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह, जिला मंत्री हरिनारायण साहनी, भुरकुंडा मंडल महामंत्री सतीश मोहन मिश्रा, पतरातू मंडल महामंत्री ऋषिराज भंडारी भी मौजूद थे. नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार व हजारीबाग सांसद सह नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा इस मामले पर […]

पतरातू : खस्ताहाल पतरातू डैम के निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि अनिल राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह, जिला मंत्री हरिनारायण साहनी, भुरकुंडा मंडल महामंत्री सतीश मोहन मिश्रा, पतरातू मंडल महामंत्री ऋषिराज भंडारी भी मौजूद थे. नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार व हजारीबाग सांसद सह नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा इस मामले पर काफी गंभीर हैं.
उनके प्रयास से ही निरीक्षण टीम पहुंची है. डैम की स्थिति वाकई गंभीर है. सबसे गंभीर बात तो यह है कि फिलहाल इसका मालिक कोई नहीं है. वे लोग पूरी वस्तुस्थिति से मुख्यमंत्री और श्री सिन्हा को अवगत करायेंगे, ताकि डैम मामले पर जल्द ठोस कार्रवाई हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >