रामगढ़ : शहर के गोशाला मुहल्ले के लोगों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व अश्लील कमेंट करने के आरोप में पकड़े गये दो आरोपी युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया़ पकड़ा गया युवक मनुआ निवासी शकील व इरशाद है. लोगों का कहना है कि विगत तीन माह से पकड़े गये युवक मुहल्ले की छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे थे.
युवक छात्राओं को टयूशन से घर आने-जाने के क्रम में परेशान कर रहे थे. बीते सोमवार की शाम जब कुछ छात्राएं घर लौट रहीं थी तो इन युवकों ने छेड़छाड़ की कोशिश की. इसी बीच मुहल्ले के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में इन दोनों ने अपना नाम शकील व इरशाद बताया है.
पुलिस से इन मनचलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है. आवेदन में दीपक मिश्रा, अविनाश गुप्ता, राहुल पासवान, सुमीत सिंह, नवीन श्रीवास्तव, सुनील पासवान के हस्ताक्षर हैं. पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है.
