पतरातू़ : प्रखंड के शाह कॉलोनी पंचायत से महिलाएं भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए पहाड़ी मंदिर रांची के लिए रवाना हुईं. सावन की दूसरी सोमवारी को महिलाओं ने पहाड़ी मंदिर रांची में भगवान शिव पर जलाभिषेक किया. इसके लिए रितुराज बस सर्विस द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क बस की सेवा उपलब्ध करायी गयी.
बस संचालक ऋषिराज भंडारी ने कहा कि प्रत्येक सोमवारी को पतरातू क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से महिलाओं के लिए पहाड़ी मंदिर जाने के लिए बस की सेवा दी जायेगी. दूसरी ओर क्षेत्र के मंदिरों में भी सोमवारी को लेकर शिव भक्तों की भीड़ देखी गयी. शिव भक्तों ने भगवान शिव पर जल, दूध, फल, फूल अर्पित किया व अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की.
