फलदार व जड़ी-बूटी के पौधे लगाने का निर्णय

घाटोटांड़ : पतंजलि योग समिति/ भारत स्वाभिमान (न्यास) की बैठक रविवार को स्थानीय सेंट्रल साइट स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में हुई. इसमें चार अगस्त को आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिन को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया. इसके तहत बसंतपुर के शिवमंदिर प्रांगण में खुशीलाल महतो की निगरानी में फलदार एवं […]

घाटोटांड़ : पतंजलि योग समिति/ भारत स्वाभिमान (न्यास) की बैठक रविवार को स्थानीय सेंट्रल साइट स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में हुई. इसमें चार अगस्त को आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिन को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया. इसके तहत बसंतपुर के शिवमंदिर प्रांगण में खुशीलाल महतो की निगरानी में फलदार एवं जड़ी-बूटी के पौधे जिसमें आंवला, एलोवेरा,तुलसी आदि के पौधे शामिल होंगे लगाये जायेंगे.
वहीं केदला स्कूल व पंचायत भवन में किस्टो महतो व बिहारी कुमार ने पौधरोपण कराने का संकल्प लिया. बैठक में तय किया गया कि एक से 15 अगस्त तक क्षेत्र में सर्वे कर रोगी व्यक्तियों की सूची तैयार की जायेगी तथा उन्हें योग शिविर में आमंत्रित कर उनका उपचार किया जायेगा. साथ ही आसपास के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों की एक टीम बनायी जायेगी.
इन्हें योग एवं आयुर्वेद के प्रति प्रोत्साहित किया जायेगा. नौ से 16 अगस्त तक टूटी झरना में योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने का भी फैसला लिया गया. इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा नये सदस्यों को जोड़ने की योजना बनायी गयी. बैठक में प्रखंड प्रभारी रामचंद्र प्रसाद गुप्ता,खुशीलाल महतो, महेश धोबी, बलबिंद्र कुमार महतो, किस्टो महतो, बिहारी कुमार व अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >