विकास के साथ-साथ पर्यावरण भी जरूरी

डीएफओ कार्यालय में पौधरोपण के बाद डीडी शर्मा ने कहा रामगढ़ : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डीडी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विकास जरूरी है. लेकिन विकास के साथ पर्यावरण का संरक्षण व संर्वद्धन भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण दोनों साथ-साथ चल सकते हैं. लेकिन इस काम […]

डीएफओ कार्यालय में पौधरोपण के बाद डीडी शर्मा ने कहा
रामगढ़ : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डीडी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विकास जरूरी है. लेकिन विकास के साथ पर्यावरण का संरक्षण व संर्वद्धन भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण दोनों साथ-साथ चल सकते हैं.
लेकिन इस काम में सरकार के नियम- कानून के अनुपालन में व्यवसायियों व आम नागरिकों को मिल कर काम करना होगा. लोगों को अपने अधिकार के साथ कर्तव्य का भी निर्वहन करना होगा. तभी हम अपने आनेवाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व जल दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि देश का पहला राज्य झारखंड है जहां कि झारखंड पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम ऑनलाइन है.
इस प्रक्रिया से ऑनलाइन पॉल्यूशन की मॉनेटरिंग की जा रही है. जो उद्योग इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं, उनको इसके अनुपालन के लिए समय दिया गया है. समय सीमा के अंदर पॉल्यूशन नियंत्रण ऑनलाइन होने से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट में आसानी हो गयी है. सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन की तमाम जानकारी इसमें फीड है. उन्होंने कहा कि राज्य में यह सिस्टम एक अप्रैल 2015 से लागू है. इसके साथ ही प्रदेश के सिंगल विंडो सिस्टम में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भरने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि सहज ढंग से काम करने के लिए उघोगपतियों को इसे अपनाने की जरूरत है.
इसके पूर्व वन प्रमंडल कार्यालय रामगढ़ परिसर में 22 जुलाई को वनरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर अध्यक्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड झारखंड सरकार डीडी शर्मा, डीएफओ रामगढ़ केके त्रिपाठी, प्रशिक्षु डीएफओ रजनीश कुमार मौजूद थे. मौके पर प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन श्री शर्मा ने सर्वप्रथम डीएफओ कार्यालय परिसर में आम का पौधा लगाया. इसके बाद डीएफओ व प्रशिक्षु डीएफओ ने पौधरोपण किया. बाद में वन विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मियों ने छायादार व फलदार पौधे लगाये. मौके पर रेंजर रामगढ़ एके सिंह, विनय कुमार (कुजू), राजेश कुमार (पतरातू), प्रधान सहायक मोहन राम, उपेंद्र प्रसाद, नवीन कुमार सिंह, दिनेश सिंह, महेंद्र राम, ललीत कुमार, श्रीकांत राम सहित कई वनकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >