गिद्दी (हजारीबाग) : लोकल सेल के मजदूरों ने गुरुवार को रैलीगढ़ा कोलियरी मैनेजर का घेराव किया. लिफ्टर व मजदूरों ने कहा कि कोटे के तहत यहां लोकल सेल की गाड़ियां लगती है, लेकिन कोयले के अभाव में ये गाड़ियां कई दिनों तक खड़ी रहती हैं. इसका आर्थिक नुकसान डीओ होल्डर व मजदूरों को उठाना पड़ रहा है.
लिफ्टर व मजदूरों ने प्रबंधन से कहा कि यहां पर कोयले का उत्पादन नहीं हो रहा है, तो हमलोगों को गाड़ियां लगाने क्यों दे रहे है. कोलियरी प्रबंधन ने इस पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया.
घेराव करनेवालों में लिफ्टर रवि वर्मा, अजीत महतो, प्रयाग महतो, सूरज बेदिया, दीपक सिंह, पिंटू, आकाश सिंह, उत्तम कुमार, सहदेव, शाहीद हुसैन, सीता देवी, सपना कुमारी, सरिता देवी, मंजू देवी, जैबुन निशा, अग्नि देवी, कैली देवी, गीता देवी, पार्वती देवी, अनिता देवी, गीता देवी, कैवला देवी आदि का नाम शामिल है.
