रामगढ़ : झारखंड राज्य कामगार यूनियन व झारखंड इंजीनियरिंग यूनियन द्वारा रामगढ़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित गौतम फेरो एलाइज फैक्टरी के गेट पर संयुक्त रूप से आम सभा का आयोजन किया गया.
अध्यक्षता गंदौरी महली ने की. इसमें कहा गया कि 21 व 22 जुलाई को गौतम फेरो एलाइज व बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड के मजूदर हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल को सफल बनाने के लिए बुधवार को संयुक्त आम सभा का आयोजन किया गया था. आम सभा को संबोधित करते हुये एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने मजदूरों का आह्वान करते हुए अपनी जायज मांगों के लिए हड़ताल को सफल बनाने की अपील की.
मौके मिथिलेश सिंह ने कहा कि मजदूर अपनी एकता के बल पर ही अपने हक की लड़ाई जीत सकते हैं. आम सभा को राजेश बेदिया, किष्टो राम बेदिया, विजय नंदन मिश्रा, कन्हैया सिंह ने भी संबोधित किया. इस मौके पर समीउल्लाह अंसारी, राजेश साव, कुलेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो, चतुर्भुज महतो, कलाम अंसारी, धीरेंद्र महतो, शिवन गोप, गणेश बेदिया, विक्रम सिंह, शंकर रजवार, इम्तियाज अंसारी समेत अनेक मजदूर मौजूद थे.
