बालू लदे ट्रकों को पकड़ा

उरीमारी : हजारीबाग जिले के उरीमारी ओपी क्षेत्र के दामोदर नद से बिना चालान के अवैध रूप से बालू लाद कर ले जा रहे दो डंपरों को जिला सहायक खनन पदाधिकारी दारोगा राय ने सोमवार देर शाम को पकड़ा. पकड़े गये डंपरों में जेएच02एडी-8469 एवं जेएच02एजी-0487 के चालक व मालिक पर उरीमारी ओपी में मामला […]

उरीमारी : हजारीबाग जिले के उरीमारी ओपी क्षेत्र के दामोदर नद से बिना चालान के अवैध रूप से बालू लाद कर ले जा रहे दो डंपरों को जिला सहायक खनन पदाधिकारी दारोगा राय ने सोमवार देर शाम को पकड़ा. पकड़े गये डंपरों में जेएच02एडी-8469 एवं जेएच02एजी-0487 के चालक व मालिक पर उरीमारी ओपी में मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दामोदर नद से अवैध बालू उठाव की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गयी है.
कार्रवाई के बाद अवैध बालू के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप है. इधर सीसीएल प्रबंधन ने बताया कि सीसीएल की लीज होल्ड दामोदर नद से बालू का उठाव गैरकानूनी है. असवा से लेकर उरीमारी व सयाल तक दामोदर नद हमारे लीज होल्ड एरिया में आता है.बावजूद इसके तस्कर स्थानीय अधिकारियों को मिला कर तस्करी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >