जल्द शुरू होगी ग्रामीण बस सेवा

रामगढ़ जिला में ग्रामीण बस सेवा प्रारंभ करने को लेकर बैठक कर डीटीओ संजीव कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10 मार्ग पर बस चलाने की मंजूरी सरकार ने दी है. ये बस पांच से 21 सीटर तक हो सकते हैं तथा इन्हें पांच वर्ष के लिए परमिट दिया जायेगा. रामगढ़ : […]

रामगढ़ जिला में ग्रामीण बस सेवा प्रारंभ करने को लेकर बैठक कर डीटीओ संजीव कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10 मार्ग पर बस चलाने की मंजूरी सरकार ने दी है. ये बस पांच से 21 सीटर तक हो सकते हैं तथा इन्हें पांच वर्ष के लिए परमिट दिया जायेगा.
रामगढ़ : रामगढ़ जिला में ग्रामीण बस सेवा प्रारंभ करने को लेकर बुधवार को डीटीओ संजीव कुमार ने वाहन यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में डीटीओ ने बताया कि जिले भर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के 56 मार्ग तय कर अनुमोदन के लिए विभाग के पास भेजा गया था. वर्तमान में पतरातू प्रखंड के 10 क्षेत्रों में बस सेवा शुरू करने का अनुमोदन विभाग द्वारा दिया गया है.
डीटीओ ने बताया कि वर्तमान में अरगड्डा से रामगढ़, मतकम्मा चौक से चिटो, भुरकुंडा चौक से पतरातू, पतरातू चौक से सुथरपुर, मतकमा चौक से सालगो, भुरकुंडा चौक से दुंदुआ, पतरातू चौक से बटुका, भुरकुंडा चौक से टेरपा, भुरकुंडा चौक से उरीमारी तथा पतरातू चौक से पाली मार्ग पर ग्रामीण बस सेवा चलाने की मंजूरी विभाग ने दी है.
उन्होंने बताया कि बस छह से 21 सीटर हो सकती है. इन्हें पांच वर्ष के लिए परमिट दिया जायेगा. साथ ही इस संबंध में अन्य नियमों की जानकारी डीटीओ संजीव कुमार द्वारा दी गयी. बैठक में वाहन यूनियन के अरुण कुमार सिन्हा, महेंद्र पाठक, बसंत सिंह, संजीव जायसवाल, महबूब कुरैशी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >