मांडू (रामगढ़) : मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात एनएच 33 पर सड़क दुर्घटना में तीन दर्जन बस यात्री घायल हो गये. रांची से बिहारशरीफ जा रही यात्री बस श्री विष्णु रथ ने हेसागढ़ा के समीप सड़क किनारे ट्रक में टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पिछले हिस्से में बस फंस गयी.
बस चालक मुन्ना ने अपने वाहन को आनन-फानन में पीछे करने की कोशिश की, लेकिन बस तालाब में गिर गयी. बस का पिछला हिस्सा पानी में डूब गया. घटना के बाद मांडू पुलिस व एनएचएआइ विभाग के एंबुलेंस से सभी घायलाें को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू लाया गया. केंद्र के चिकित्सक डॉ सैयद हिदायतुल्लाह ने घायलों का प्राथमिकता उपचार किया. दो दर्जन घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.
ये लोग हुए घायल
दुर्घटना में बस यात्री अखतरी खातून, नजराना प्रवीण, चालक मुन्ना, अरमान अशरफ (सभी सोसराई बिहारशरीफ), उमेश शर्मा, निरंजन शर्मा, संतोष कुमार, सुभाशित शर्मा, सुनील कुमार, कृष्ण कन्हैया (सभी सुल्तानपुर जहानाबाद) मंजर आलम, इंदु कुमारी, इंद्रजीत प्रसाद सिन्हा, भखरीयान खातून (गुमला) पंकज कुमार, रामविनय (दोनों सुल्तानगंज), सम्राट चटर्जी (रांची) समेत अन्य घायल हुए.
